अनूपपुर: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, मंत्री ने ली परेड की सलामी
जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राज्य मंत्री ने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनूपपुर आध्यात्मिक आस्था के लिए जाना जाता है ।