नोआमुंडी: शिव भक्ति में सराबोर नोवामुंडी, श्रद्धा के साथ हुई सामूहिक शिव चर्चा
शिव भक्ति में सराबोर नोवामुंडी, श्रद्धा के साथ हुई सामूहिक शिव चर्चा नोवामुंडी बाजार स्थित मंदिर परिसर में आज बुधवार शाम 5:00 बजे शिव भक्त महिलाओं ने सामूहिक शिव चर्चा का आयोजन किया। ढोलक-झाल की थाप पर भजन-कीर्तन और महाआरती की गई। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।