कोंडागांव: कोंडागांव में कल, 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़
कोंडागांव जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7:30 बजे स्वतंत्रता दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ विकासनगर स्टेडियम से शुरू होकर जिला कोर्ट, नेशनल हाईवे, जयस्तम्भ चौक और बाजारपारा होते हुए स्टेडियम में समाप्त होगी। इसमें सभी आयु वर्ग के महिला-पुरुष एवं बालक-बालिकाएं शामिल हो सकते हैं। 20 धावकों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा