बंजरिया: जनेरवा महादलित टोला में सिकरहना नदी के कटाव से 7 आवासीय घरों के ऊपर खतरा उत्पन्न हो गया है
जनेरवा महादलित टोला में सिकरहना नदी के कटाव से 7 आवासीय घरों के ऊपर खतरा उत्प्न्न हो गया है। शुक्रवार जानकारी देते हुए मनोज राम ने बताया कि नदी लगातार कटाव कर रही है। आवासीय घरों के पास नदी कटाव करते पहुंच गई है। कभी भी घर नदी में समा सकता है। विभाग को सूचना देने के वावजूद कोई कदम नही उठा रहा है। इनके पास को दूसरी भूमि भी नही,दूसरे की जमीन पर घर बनाए है।