कुचायकोट: थाना क्षेत्र की जलालपुर चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने शराब के नशे में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग उत्तर प्रदेश की तरफ से आए थे। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज मंगलवार को शाम 7:30 में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग के द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद न्यायीक हिरासतर में भेज दिया है।