मऊरानीपुर: पुरानी बैलाई में मौत को दावत दे रहा नीचे लगा ट्रांसफार्मर, कई गौवंश की गई जान, बड़े हादसे का खतरा
मऊरानीपुर के पुरानी बैलाई मोहल्ले में बस्ती के बीच नीचे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसकी चपेट में कई गौवंश घायल हो चुके हैं और मौत भी हुई है। लोगों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर को सुरक्षित कराने की मांग की है।