औरैया: 12 साल पुराने एससी-एसटी मामले में तीन आरोपी बरी, गवाही से पलटने पर वादी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
विशेष सत्र न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) ने 12 साल पुराने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने गवाहों के पक्षद्रोही होने और अभियोजन की ओर से आरोपों को संदेह से परे साबित न कर पाने को फैसले का आधार माना। साथ ही, अपने पूर्व बयानों से पलटने और कथित रूप से मिथ्या साक्ष्य देने के मामले