खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 40 हजार रुपए कीमत के चोरी हुए 4 भैंस और 1 पाड़ा बरामद किए गए हैं। वहीं, वारदात में इस्तेमाल किया गया करीब 11 लाख रुपए कीमत का आयशर मिनी ट्रक भी पुलिस ने जब्त किया है।