खिजरसराय: इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में अवैध खनन, सैकड़ों पेड़ काटने का आरोप, ग्रामीणों ने SDM व CO को दिया आवेदन
इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में अवैध खनन और सैकड़ों हरे पेड़ काटने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार भवन निर्माण की आड़ में कॉलेज के दक्षिणी हिस्से में बाउंड्री तोड़कर सरकारी जमीन पर जेसीबी से मिट्टी खोदी गई। खुदाई के बाद बने रास्ते से रात में ट्रैक्टरों से फल्गु नदी से बालू लाया जाता है। बीते 20 सितंबर को खिजरसराय पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर जब्त हुआ है।