निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों की लॉटरी सोमवार को होगी, आरक्षण से चुनावी तस्वीर साफ होगी
रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों के आरक्षण के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली जाएगी। SC के लिए 5, ST के लिए 2 और OBC के लिए 9 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। 19 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है ।