पेण्ड्रा रोड गौरेला: लालपुर में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रीति मांझी और परिवार पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज
गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर में महतारी सदन के प्रस्तावित निर्माण कार्य को रोकने, पंचायत प्रतिनिधियों व शासकीय कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं झारखंड की सह-प्रभारी प्रीति मांझी समेत उनके पिता कलीराम मांझी व माता के खिलाफ गौरेला पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। ग्राम पंचायत लालपुर ।