सेन्हा: बाजार से लौटते समय सेन्हा के किसानों से भरा टेम्पू घाघरा में पलटा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया में रविवार शाम करीब पांच बजे हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष किसान घायल हो गए, जबकि हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की चिकित्सकों ने जांच के बाद पुष्टि की। सभी घायल लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेन्हा बांधटोली के निवासी बताए जा रहे हैं।