गड़हनी: दो दिन की लगातार बारिश में गड़हनी जलमग्न, सड़कों पर पानी ही पानी
गड़हनी प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने गड़हनी नगर पंचायत को जलमग्न कर दिया है और सड़कों पर सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है। बारिश ने गड़हनी नगर पंचायत को नरक बना दिया है, ब्लॉक रोड हो या बागर रोड या सब्जी बाजार सभी जगहों पर पानी भरा हुआ है। राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत जल्द जल निकासी की व्यस्था करे।