बड़ेराजपुर: कोरगांव से विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में तिरंगा बाइक यात्रा रवाना
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में कोरगांव से मंडल स्तरीय तिरंगा बाइक यात्रा रवाना हुई। तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के जयकारों के साथ यात्रा विश्रामपुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेगी।यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष कोंडागांव सहित भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक जन, आम नागरिक, बुजुर्ग एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।