मंडला: घुघरा जलप्रपात में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, बारिश के बाद भी लापरवाही से जोखिम उठा रहे लोग
Mandla, Mandla | Aug 17, 2026 बारिश के मौसम में घुघरा जलप्रपात का नजारा देखते ही बनता है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से पर्यटकों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। सोमवार को 12 बजे जलप्रपात क्षेत्र में कुछ लोग फिसलन भरे पत्थरों के बीच बेखौफ होकर चहल-कदमी करते नजर आए। बारिश के बाद जलप्रपात के आसपास की चट्टानें और रास्ते बेहद फिसलन भरे हो जाते हैं।