आमला: प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल 3 अक्टूबर को आमला नगर में 'सरकार आपके द्वार सेवा सेतु' अभियान का शुभारंभ करेंगे
Amla, Betul | Oct 1, 2026 आमला नगर में 3 अक्टूबर को प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सरकार आपके द्वारा सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत सीईओ गणेश जायसवाल ने विगत दिवस आमला का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।