उचकागांव: बुलडोजर राज के खिलाफ खेग्रामस का आंदोलन तेज, भूमिहीनों व मजदूरों के अधिकारों पर आज से सामूहिक भूख-हड़ताल
बुलडोजर राज के खिलाफ और गरीबों व मजदूरों की चिरप्रतीक्षित मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 13 और 14 अगस्त को हथुआ अनुमंडल के सभी प्रखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय सामूहिक भूख-हड़ताल शुरू हो रहा है। खेग्रामस के जिला सचिव सह राज्य पार्षद सुबास