कायमगंज: शमशाबाद में 55 साल के अधेड़ पर कुत्तों का हमला, घर के बाहर झाड़ू लगाते समय झुंड ने काटा, इलाके में दहशत
शमशाबाद कस्बे और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक जारी है। आए दिन हो रहे हमलों से लोगों में दहशत है। प्रशासन की लापरवाही के कारण लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।ताजा मामला शमशाबाद ब्लॉक के रोशनाबाद गांव का है। आज सुबह 55 वर्षीय सत्तार अली अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया ।