सूरजगढ़: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
शनिवार को सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया.यहां पूर्वाहन 8:05 बजे प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.मौके पर सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवी मौजूद थे. वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई. माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.