रामनगर: भगहर झील मुकौली के पास श्रवण यादव ने तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों पर मोबाइल और रुपए छीनने का लगाया आरोप
भगहर झील मुकौली के पास से तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लोगों पर श्रवण यादव ने मोबाइल और रुपए छीनने का आरोप लगाया। कोतवाली रामनगर में दर्ज हुआ मुकदमा रामनगर पुलिस आज शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मामले की जांच कर रही है। यादव ने बताया वह मोटरसाइकिल से रामनगर आ रहा था तभी पीछे से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धक्का देकर मोटरसाइकिल गिरा दी रुपए और मोबाइल छीन लिया।