सहजनवा: घघसरा में कुत्ते के हमले से दो लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ प्राथमिक उपचार
गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत घघसरा में शुक्रवार दोपहर एक कुत्ते के हमले से दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।