तुरकौलिया: पुलिस ने शंकर सरैया कस्बा टोला से 20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस शंकर सरैया कस्बा टोला से शुक्रवार 20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि महिला को हिरासत में लिया गया। साथ ही उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तस्करो के खिलाफ पुलिस कारवाई जारी है।