एलटी भर्ती के 585 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति का इंतजार, अपर निदेशक से मुलाकात के बाद शांत हुआ आक्रोश।
पौड़ी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वर्ष 2024 में हुई एलटी शिक्षक भर्ती में चयनित 585 अभ्यर्थी अब भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। नियुक्ति की मांग को लेकर गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने अपर निदेशक शिक्षा गढ़वाल मंडल कार्यालय में प्रदर्शन की तैयारी की थी। हालांकि अपर निदेशक से मुलाकात के बाद युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई, जिससे वे संतुष्ट होकर लौट गए।
Pauri, Garhwal | Oct 5, 2026