बहोरीबंद: नीमखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक कार से भिड़ी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे नीमखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक करीब 50 फीट दूर जा गिरा। घायल युवक ने राहगीरों के सामने दम तोड़ दिया। दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।