कोईलवर: मेंटेनेंस कार्य के चलते कोईलवर PSS से 3 घंटे बिजली बंद, नगर पंचायत समेत दर्जनों गांवों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी
33 केवी बिहटा-कोईलवर फीडर में बिहटा से परेव के बीच मेंटेनेंस कार्य के कारण गुरुवार, 1 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कोईलवर PSS से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।विभाग की ओर से इसकी सूचना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी गई।