चन्द्रपुरा: जरूवामोड़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरूवा-मदनपुर में बच्चों ने सांसद को बताईं समस्याएं
जरूवामोड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरूवा-मदनपुर में सोमवार को उस समय विद्यालय की समस्याएं सामने आईं, जब गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी औचक निरीक्षण के लिए 2 बजे पहुंचे। सांसद के पहुंचते ही प्रधानाध्यापक और विद्यार्थियों ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया। बच्चों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं और समाधान की मांग की।-----