मधेपुरा: मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
,आलमनगर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी नीतिश सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान एसआई वीरेंद्र कुमार शाह ने पुलिस बल और ग्रामीण पुलिस के सहयोग से छोटी पटेरिया से आरोपी को पकड़ा। निर्मला देवी के आवेदन पर उसके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।