ब्यौहारी: बेटे की हत्या के बाद पिता जंगल में छिपा, पांचवें दिन ट्रेन के सामने दी जान
ब्यौहारी के ग्राम कोठिया में दो अक्टूबर को बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार आरोपी पिता नंदकुमार सिंह गोंड (55) ने मंगलवार को ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। वह पांच दिन से जंगल में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। हत्या स्थल से करीब तीन किमी दूर रेलवे ट्रैक पर शव मिला। वीडीओ मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आया है।