चकाई: झाझा में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग, युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री व सीएस को भेजा पत्र
Chakai, Jamui | Aug 12, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र में बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार एक बजे युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर झाझा में अविलंब ट्रामा सेंटर खोलने की मांग की है।कहा की झाझा एवं आसपास के मुख्य मार्गो पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।