भानपुरा: भानपुरा-गांधी सागर रोड पर सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल
भानपुरा-गांधी सागर रोड पर वृंदावन होटल के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।