स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास नगर स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ में युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षणार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ के दौरान देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
यह दौड़ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग को नमन करने के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प का प्रतीक बनी।
#स्वतंत्रता_सद्भावना_दौड़ #स्वतंत्रता_दिवस #नशामुक्तभारत #Kondagaon
57 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 14, 2026