जांजगीर: नैला में मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जांजगीर के नैला चौकी क्षेत्र के मस्जिद के सामने से बाइक क्रमांक सीजी 11 ए वाय 1942 चोरी का मामला सामने आया है. बाइक की चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है. यहां पीड़ित राजू कश्यप बताया कि उसकी बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. बाइक की चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर रही है.