Public App Logo
*हरिद्वार ब्रेकिंग* देवभूमि हरिद्वार में सावन के पहले ही दिन बारिश ने रौद्र रूप दिखाया। मूसलाधार बारिश के बाद खड़खड़ी श्मशान घाट के पास पानी का तेज सैलाब आ गया। सैलाब का पानी सड़क पर तेजी से बहने लगा, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ। पानी के तेज बहाव में दो वाहन बहते हुए दिखाई दिए। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत और नाराजगी का माहौल है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी मार्ग से छह वाहन गंगा की ओर बह गए थे। उस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की बात कही जा रही है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। #roorkeecivilhospital #UttarakhandNews #viralvideo #ब्रेकिंग #Congress #indiakhabar9 #policeprashasan #bjp #yoginath - Roorkee News