स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर विवेक श्रोतीय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व में रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।