चायल: कौशांबी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, एक पक्ष ने थाने में दी तहरीर
कौशांबी। थाना कौशांबी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले में नेकरहा निवासी गणेश कुमार पुत्र राम मनोहर ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पहले से घात लगाए लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।