उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बारा गांव में ऊंची पानी की टंकी अचानक भरभराकर जमीन पर गिर गई। हादसे के समय सड़क पर आवाजाही जारी थी और एक स्कूल बस टंकी के बेहद करीब से गुजर रही थी। गनीमत रही कि टंकी गिरने से कुछ सेकंड पहले बस वहां से निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टंकी के अचानक झुकने और गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है। फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। घटना ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।