स्वतंत्रता दिवस पर 50 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि बंदोबस्त का लाभ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खिजरसराय अंचल में 50 भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि बंदोबस्त का लाभ दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम केशव आनंद, एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह, अंचल अधिकारी केशव किशोर, राजस्व अधिकारी नवल आनंद, जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पिंकी देवी सहित लाभुक परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में पात्र परिवारों को भूमि बंदोबस्त का लाभ दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने लाभुकों को स्पष्ट रूप से बताया कि भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति भूमि बंदोबस्त के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल अंचल कार्यालय में करें। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Khijarsarai #Gaya #स्वतंत्रतादिवस #भूमिहीनपरिवार #भूमिबंदोबस्त #बिहारसरकार #SachBharatNews
Fatehpur, Gaya | Aug 16, 2026