गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 50 से ज्यादा फरियाद, दिए सख्त निर्देश: मौके पर करें समाधान
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 50 से अधिक आमजनों की फरियाद सुनी। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के सामने रखीं। इस दौरान भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, मुआवजा, घरेलू हिंसा और शिक्षा विभाग से जुड़े कई मामले सामने आए।