हसनपुर: आजादी के बाद भी ग्रामीण समस्याओं में जी रहे हैं, मुख्य रास्ते पर कीचड़ और गंदगी का अंबार
हसनपुर। देश जहां शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, वहीं हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव आलमपुर के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने गांव की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की।