देहरादून, किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार पहुंचे देहरादून प्रदेश प्रभारी कपिल पवार व अन्य साथियों ने किया जोरदार स्वागत ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देहरादून पहुंचकर पदाधिकारी को नियुक्त कर दि जिम्मेदारी..
किसान सेना (अ) उत्तराखंड दिनांक: 23 अगस्त 2026 | स्थान देहरादून, उत्तराखंड*
आज किसान सेना (अ) देहरादून उत्तराखंड कार्यालय पर संगठन का विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम *राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी* के मार्गदर्शन में, *प्रदेश प्रभारी श्री कपिल पंवार जी, प्रदेश सचिव श्री रोहित चौहान जी व युवा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष चौहान जी* के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 5 महिला कार्यकर्ताओं को किसान सेना (अ) में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
नियुक्ति पाने वाली सदस्य
1. श्रीमती यशोदा जी
2. श्रीमती अनुराधा जी
3. श्रीमती नगमा जी
4. श्रीमती मालती जी
5. श्रीमती पुष्पा देवी जी
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी श्री कपिल पंवार जी ने कहा कि "किसान एकता ही हमारी शक्ति है और किसान का सम्मान ही देश का अभिमान है। महिलाओं के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा।"
युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान और प्रदेश सचिव रोहित चौहान जी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और किसानों के हक की लड़ाई को एकजुटता और भाईचारे के साथ लड़ने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS