मुगलसराय: रोहणा में प्राथमिक विद्यालय के किचन का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई
नियामताबाद के रोहणा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात चोरों ने किचन का दरवाजा तोड़कर तीन गैस सिलेंडर, दो बगौना समेत खाना बनाने का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी प्रधानाचार्य को हुई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सोमवार दोपहर 12 बजे को पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।