खुरई: घर से भागी 17 वर्षीय नाबालिग से सहानुभूति के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल कारावास की सजा
Khurai, Sagar | Aug 4, 2026 घर से भागी 17 वर्षीय नाबालिग से सहानुभूति के नाम पर दुष्कर्म के आरोपी नरेंद्र पिता फूल सिंह लोधी को मंगलवार शाम 6 बजे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की न्यायालय ने 20 वर्ष की सजा सुनाई है, दरअसल नाबालिग परिजनों की फटकार के बाद घर छोड़कर चली गईं थी उसकी बड़ी बहन भी साथ में थी पार्क में बैठे समय बात करने के बहाने ले जाकर घटना को अंजाम दिया।