दस्तावेजों की दौड़ खत्म, विद्यार्थियों को बड़ी राहत
माध्यमिक शिक्षा मंडल की डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़ी सेवाओं को लोक सेवा गारंटी के दायरे में लाया गया है और इनके लिए 60 दिवस की समय-सीमा तय की गई है। इससे विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई, उच्च शिक्षा व अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। सरल प्रक्रिया, समयबद्ध सेवा और विद्यार्थियों के लिए आसान व्यवस्था सुनिश्चित करना ही सुशासन सरकार का संकल्प है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #Students #Education LokSevaGuarantee
Rajnandgaon, Chhattisgarh | Oct 6, 2026