ताखा: ताखा ब्लॉक क्षेत्र में भारी बारिश से 7 से ज्यादा कच्चे मकान गिरे, कई परिवार हुए बेघर
Takha, Etawah | Sep 27, 2026 *ताखा ब्लॉक क्षेत्र में भारी बारिश से 7 से ज्यादा कच्चे मकान गिरे कई परिवार हुए बेघर* आपको बताते चले ताखा ब्लॉक क्षेत्र में दो दिनों की लगातार बारिश ने तबाही मचाई दी है यहां आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए, जिससे करीब 7 परिवारों का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराबहो गया। बम्हनीपुर में गुलाब सिंह का कच्चा मकान गिरने से उनका पूरा सामान नष्ट हो गया।