पथरगामा: प्रेम प्रसंग में 17 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
महेश लेटी पंचायत अंतर्गत तरडीहा ग्राम निवासी स्वर्गीय राधे राय के 17 वर्षीय पुत्र सूरज राय का शव महागामा थाना क्षेत्र के गोढिया ग्राम के समीप पुलिया के पास मिला। बताया जा रहा है कि सूरज अपने दोस्त के साथ ससुराल आया था और प्रेम प्रसंग के मामले में एक महिला से मिलने जाता था।