मथुरा: मथुरा शहर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती मनाई गई, पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन
1857 की क्रांति की वीरांगना और साहस व देशभक्ति की प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती रविवार की सुबह 10:00 शहर के डेमपीयर नगर स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला पार्क में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया