मऊ: कोपागंज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, साफ-सफाई और जलभराव रोकने की अपील
कोपागंज में 1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दूषित पानी और मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई और जलभराव रोकने की अपील की है। मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और सीएचसी अधीक्षक ने लोगों को मच्छरदानी इस्तेमाल करने और जल निकासी का ध्यान रखने को कहा है।