शिवपुरी नगर पालिका के पार्षदों द्वारा बनाए गए लाइट सेक्शन के एक कमरे का वीडियो सामने आया है, जिसमें तिरंगे को जिस तरह रखा हुआ दिखाई दे रहा है उसने राष्ट्रीय सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिस तिरंगे से देश की पहचान है, उसी की सरकारी कार्यालय में ऐसी स्थिति क्यों? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर इस ओर नहीं गई?
अब सवाल नगर पालिका CMO और अध्यक्ष गायत्री शर्मा से है—क्या मामले की जांच होगी, जिम्मेदारी तय होगी और तिरंगे की गरिमा से खिलवाड़ जैसी स्थिति सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी?