दतिया नगर: रास-जेबी स्कूल में हेडवॉय-हेडगर्ल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, आकर्षक मार्चपास्ट ने मोहा मन
दतिया के रास-जेबी पब्लिक स्कूल, झांसी रोड में सत्र 2026-27 के लिए चयनित हेडवॉय और हेडगर्ल का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आज शनिवार 10 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर राजेश मोर, अमित शर्मा और बृजेन्द्र सिंह कौरव बतौर अत