सकरा: सिहो चौक पर दिनदहाड़े आभूषण की दुकान में लूट, अपराधियों ने ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुराए
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सिहो चौक पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को अपराधियों ने लुट लिया। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो अपराधियों ने ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया। और हथियार के बल पर करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार बालाजी सोनी के साथ मारपीट भी की गई।